चन्दौली इलिया स्कूल की एम डी शाहिद अली, वाइस चेयरमैन एम डी शाह आलम, डायरेक्टर प्रवीन रुस्तम, स्कूल की प्रिंसिपल विभा सिंह और वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह ने धनतेरस के अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर चित्र पर माल्यार्पण किये!
कार्यक्रम के अगले चरण में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाईं और दिए सजाए, जो देखने में बहुत आकर्षक लग रहे थे।

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक परवीन रुस्तम ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों को अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।
इस अवसर पर समस्त शिक्षक गण और छात्र उपस्थित रहे!









Users Today : 15
Users This Year : 11654
Total Users : 24247
Views Today : 16
Total views : 47561