चंदौली चकिया
प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समयबद्ध संचालन के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन शहाबगंज विकासखंड के ग्राम सभा ठेकहा स्थित इंग्लिश मीडियम उच्च प्राथमिक विद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
किसी कार्य से विद्यालय पहुंची एक महिला ने आरोप लगाया कि वह करीब एक बजे विद्यालय पहुंची, लेकिन उस समय विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। महिला का कहना है कि विद्यालय बंद मिलने के कारण उसे बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।
वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में तैनात शिक्षक अक्सर निर्धारित समय से देर से पहुंचते हैं और समय से पहले विद्यालय बंद कर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) चंदौली एवं जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे।
इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।








Users Today : 49
Users This Year : 24226
Total Users : 36819
Views Today : 64
Total views : 72371