आगरा में ट्रांस यमुना पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कैंटर से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है
कैसे पकड़ा गया गांजा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप आगरा होते हुए अलीगढ़ की तरफ जा रही है। सूचना पर ट्रांस यमुना पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर एक संदिग्ध कैंटर को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गए तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजे को खाली क्रेटों के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में बेहद शातिर तरीके से छिपा रखा था
कैंटर की गहन तलाशी लेने पर कुल 101 किलो 620 ग्राम गांजा बरामद हुआ बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है
गिरफ्तार आरोपी और पूछताछ
पुलिस ने कैंटर चालक आरोपी दीपक कुमार निवासी गोपी चांदपुर अलीगढ़ को मौके से गिरफ्तार कर लिया कड़ाई से पूछताछ में दीपक ने कई बड़े खुलासे किए
आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर आता था और उसे आगरा व अलीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। इस काम के बदले उसे हर चक्कर के करीब 50 हजार रुपये मिलते थे
फरार साथी की तलाश और नेटवर्क की जांच
पुलिस ने बताया कि इस तस्करी में दीपक का एक साथी अनिल भी शामिल है जो मौके से फरार हो गया। पुलिस अब अनिल की तलाश में दबिश दे रही है साथ ही पूरे तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं कि ओडिशा से गांजा कौन भेज रहा था और आगरा अलीगढ़ में इसे कौन कौन खरीद रहा था
इस मामले में एडीशनल डीसीपी सिटी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे भी कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं तस्करी में इस्तेमाल हो रहे अन्य लोगों और स्रोतों तक पहुंचने के लिए टीम लगी हुई है
पुलिस ने कैंटर को सीज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







Users Today : 50
Users This Year : 24130
Total Users : 36723
Views Today : 154
Total views : 72237