(चंदौली)
चहनिया स्थित ब्लाक मुख्यालय के क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के बुथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र संयोजक ,बुथ अध्यक्ष,व चहनिया मंडल के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह और पार्यवरण संरक्षण को लेकर एक बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि अरुण कुमार जायसवाल ने भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने संगठन की मजबूती पर बल देते कहा की संगठन की शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकताओं का समर्पण ही संगठन की वास्तविक पूंजी है।
आप सभी के अथक प्रयास, परिश्रम सेवा भाव और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के कारण ही हम निरंतर जनसेवा के प्रति आगे बढ़ रहें हैं। समर्पण और अनुशासन संगठन की मजबूती के लिए आपसी तालमेल बिठाकर व्यक्तिगत स्वार्थ से उठकर सामाजिक हित और लक्ष्य के लिए एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव देना हम सभी का दायित्व बनता है। सभी लोग संगठन के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के साथ – साथ निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले लोगों का आदर सम्मान करने का कार्य करे।
वहीं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 12 जुलाई को पौधरोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी विभागों, स्कूल, कालेजों, सार्वजनिक जगहों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते हुए इस अभियान में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करते हुए अन्य लोगों को जागरूक करे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को ब्लाक प्रमुख ने अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पांडेय,बनवारी पांडेय, बुद्धू लाल विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता, सतीश गुप्ता, आंनद सिंह डा,सकंठा राजभर, जयप्रकाश सिंह,संजय सिंह, रामदयाल निषाद ,संतोष विश्वकर्मा, रविकांत चौहान, आदि लोग मौजूद रहे। संचालन मंडल अध्यक्ष नंद गोपाल राजभर ने किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 49
Users This Year : 24226
Total Users : 36819
Views Today : 64
Total views : 72371