चन्दौली डीडीयू नगर
मंगलवार को मुगलसराय के शाहकुटी मैनाताली स्थित संकट हरण शिव-हनुमान मंदिर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यात्रा निकाली। यात्रा से पहले कार्यकर्ताओं ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में चंदौली के लिए रवाना हुए, जहां प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होना था।
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “चंदा चोर गद्दी छोड़”, “भाजपा मुर्दाबाद” और “योगी-मोदी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि यह सद्बुद्धि यात्रा कथित चंदा घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर निकाली गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि पूरे मामले की जांच सिटिंग जज से कराई जाए तथा दोषियों के साथ-साथ उनके संरक्षण देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि चंदौली में आयोजित धरना-प्रदर्शन के माध्यम से दोषियों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं जिला महासचिव हम्मीर शाह जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार को कथित चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर जनता के सामने सच्चाई लानी चाहिए, अन्यथा कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी।
इस अवसर पर दयाराम पटेल, हम्मीर शाह जायसवाल, दिलीप पाल, विजय गुप्ता, देवेश महाराज, अनिल माली, मुन्नी पटेल, कन्हैया मोहनवाल, राजू अरोड़ा, दशमी पाल, पप्पू गुप्ता, उमेश पांडेय, अनवर सदा, दामोदर अग्रहरि, भारत अग्रहरि, सत्य प्रकाश उपाध्याय, कुंदन गुप्ता, दीपक चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली मुगलसराय से चंदौली के लिए रवाना हुई।








Users Today : 31
Users This Year : 24208
Total Users : 36801
Views Today : 39
Total views : 72346