डीडीयू नगर दीपावली के पूर्व संध्या पर जे डी पब्लिक स्कूल नई बाजार चंदौली में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के सुंदर-सुंदर रंगोली तोरण तथा अन्य प्रकार के सजावटी सामान, दीप को सजाना इत्यादि कार्यक्रम किया गया।
जिसमें सभी बच्चों ने अपने-अपने प्रतिभा को अपनी परिकल्पनाओं को उकेरने का प्रयास किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति सिंह प्रबंधक आफताब आलम और अन्य अध्यापकों के साथ बच्चों के इन प्रतिभाओं का अवलोकन किया गया तथा बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्क्रैप मैटेरियल का उपयोग करके सजावटी सामान बनाने का प्रयास किया जो बहुत सराहनीय रहा।
उक्त कार्यक्रम में अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को प्रेरित करके घर के ही उन सामानों का उपयोग करना सिखाया जो खराब समझ कर घर में फेंक दिया जाता है। इस प्रकार बच्चों ने अपने अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया जो बहुत ही सराहनी रहा।
प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा इस त्यौहार के महत्व को समझाया। प्रबंधक आफताब आलम ने बच्चों से कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है यह हमारे अज्ञानता को दूर करने का प्रतीक है तथा इस त्यौहार पर हमें सावधानी पूर्वक मनाने का प्रयास करना चाहिए
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका ममता, बुशरा एवं पूजा सिंह ने किया धन्यवाद ज्ञापन चन्द्रशेखर सिंह ने दिया।कार्यक्रम में निधि सारिका विकास बलवंत आकांक्षा प्रियंका खन्ना इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 15
Users This Year : 11654
Total Users : 24247
Views Today : 16
Total views : 47561