चन्दौली क्षेत्र के सैदूपुर बाजार में धनतेरस के अवसर पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इस दौरान लोगों ने सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी की।

सैदूपुर बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई थीं। आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं।
महिलाओं ने विशेष रूप से बर्तनों के साथ-साथ झाड़ू की भी खरीदारी की, जिसे धनतेरस पर शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन सोना, चांदी और धातु की खरीदारी करना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर और उपहार योजनाएं भी शुरू की थीं।
धनतेरस को लेकर सैदूपुर बाजार में व्यापक तैयारियां की गई थीं। दुकानदारों ने ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने स्टॉक बढ़ा दिए थे और नए-नए उत्पाद उपलब्ध कराए थे।

बर्तन की दुकानदार सत्यनारायण जायसवाल ने बताया कि धनतेरस से लेकर दीपावली तक बर्तन की खरीदारी को शुभ माना जाता है जिसकी तैयारी हम लोग पिछले एक सप्ताह से कर रहे हैं। इस त्यौहार पर मांग के अनुरूप बर्तन रखा जाता है।
सुबह खरीदारों की भीड़ काम रही लेकिन दोपहर से देर शाम तक भीड़ बढ़ती गई। पीतल एवं तांबा के धातु की बनी पूजन सामग्री की खरीदारी किये।
वही ऐश्वर्या मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सेंटर पर मोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बिक्री भी इस पर्व पर देखी गई। खरीददारों की भीड़ के चलते बाजार में रौनक रहा।










Users Today : 71
Users This Year : 19406
Total Users : 31999
Views Today : 131
Total views : 63567