सेना के साथ मनाई गई दीपावली,39 जीटीसी में हुआ कार्यक्रम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी    गोरखा ट्रेनिंग सेंटर (39-G.T.C.) कैम्पस,कैंटोमेंट के फैमली वेलफेयर हाल में प्रणाम वन्दे मातरम् समिति के द्वारा अध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय सेना को महापर्व दीपावली की बधाई देनें का कार्यक्रम हुआ। एक दिया शहीदों के नाम से अमर जवान ज्योति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेकों जवानों को नमन् करते हुए

मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया तथा सेना के अधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षता अनुप जायसवाल ने किया। तथा दीप जलाने के पश्चात संस्था के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित कर्नल टी बी क्षेत्री,लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार,मेजर दुर्गेश कुमार,एस एम अनेरी लेफ्टिनेंट लेख बहादुर खत्री सहित सभी अधिकारियों व जवानों का माल्यार्पण व उनके उपर पुष्पवर्षा कर उनका वंदन,अभिनंदन कर उन्हें (सेना की रखवाली है

तो हमसब की दिवाली हैं) के नारे के साथ फल, फूल,मिठाई,आदि भेंट कर उनके साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे जलाकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया मंच पर सेना के अधिकारी के जी वी क्षेत्री तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुप जायसवाल ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अनूप जायसवाल व संचालन ओम प्रकाश यादव ने किया। धन्यवाद शंकर जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में आपरेशन सिंधुर की सफलता का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा कृष्णा कांत चौबे व आचार्य केशव के आचार्यत्व में स्वस्ति वाचन पाठ किया गया कार्यक्रम मे मुख्यरूप से,सिद्धनाथ गौड़,राजेश दूबे,मदन मोहन दूबे पार्षद,विपुल कुमार पाठक,छेदीलाल वर्मा,सुनील एडवोकेट,मनीष चौरसिया,सतीश वर्मा,सुभाष वर्मा,अजय वर्मा,दीपक आर्य,गौरव चौहान,अभय पांडे, सोनू राय,मंगलेश जायसवाल,  जयकिशन गुप्ता,छेदीलाल वर्मा ,सोमनाथ विश्वकर्मा,बृजमोहन विश्वकर्मा,गौरव चौहान,अमन जायसवाल,गौरव जायसवाल,कृष्णा जायसवाल,धरमचंद,आदि लोग उपस्थित थे

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई