चार बार के चैंपियन ट्रॉफी के विजेता एकता स्पोर्टिंग क्लब BHU ने बजरंग स्पोर्टिंग क्लब BHU को रोमांचक मुकाबले में हराया!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

काशी हिंदू विश्वविद्यालय    के बिरला ग्राउंड पर चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया! इस चैंपियन ट्रॉफी में 8 टीमों से लिया था! फाइनल मुकाबले में एकता स्पोर्टिंग क्लब, दूसरी टीम बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के बीच में फाइनल मुकाबला खेला गया! बजरंग स्पोर्टिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया! एकता स्पोर्टिंग क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया! एकता स्पोर्टिंग की सलामी बल्लेबाज शिबू, दाहिने हाथ के बल्लेबाज साहिल बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पारी की शुरुआत किया!

शिबू 6 गेंद पर 6 रन बनाए

वही साहिल ने 6 गेंद पर 12 रन बनाएं, शुरुआत बहुत अच्छी रही, अमन यादव ने 18 गेंद पर 21 रन बहुत ही महत्वपूर्ण बनाए, अमित पहलवान, पांच गेंद पर 6 रन बनाए, अफजल ने 8 गेम पर आठ रन बनाए, सौरभ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए, साथ 7 गेम पर 18 रन बनाए, वही टीम के कप्तान उज्जवल विश्वकर्मा ने 10 गेंद पर 17 रन की धमाकेदार पारी खेली विपिन एक गेम पर एक रन टीम के उप कप्तान शेषअंतिम एक गेंद पर एक रन बनाया! निर्धारित 10 ओवर में एकता स्पोर्टिंग क्लब टीम BHU ने 102 रन 9 विकेट पर बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग स्पोर्टिंग क्लब BHU लकी और मामू ने बहुत ही धमाकेदार शुरुआत दिलाई!

दो ओवर के पावर प्ले में 26 रन बना डाले बिना विकेट के नुकसान पर एकता स्पोर्टिंग क्लब BHU की टीम दबाव में नजर आने लगी! तीसरा ओवर लेकर आए शिबू ने पहले सफलता दिलाई! विकेट गिरने के बावजूद भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सोनू ने 9 गेंद पर 27 रन इसमें चार गगन 4 छक्के शामिल! एक समय लगा कि बहुत आसानी से इस लक्ष्य को बजरंग दल स्पोर्टिंग क्लब BHU इस मैच को जीत जाएगी! मैच में एक बार फिर करवट बदल अफजल ने सोनू को चलता किया! विपिन ने बाउंड्री लाइन पर बहुत ही शानदार कैच पड़ा! थोड़ी उम्मीद बन गई! उम्मीद की किरण दिखाई दी! चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ आए! आते ही अपने अंदाज में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए! मात्र 10 गेंद पर 27 रन की पारी खेल डाली! तीन छक्के शामिल है!

 

अब ऐसा लग रहा था मैच खत्म होने वाला है! पर कप्तान उज्ज्वल ने एक बार फिर से अफजल को गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी! अफजल ने पहले ही गेंद पर सफलता दिला दी! ऋषभ को बाउंड्री पर कैच करवाया! मैच लगभग हाथ निकल ही चुका था! 6 ओवर में 78 बन चुके थे! अब मात्र 24 गेंद पर 24 रनों की जरूरत थी!लग रहा था मैच बहुत आसानी से जीत जाएगी बजरंग स्पोर्टिंग क्लब BHU कप्तान उज्जवल ने शिबू को गेंद दी! शिबू में आते हैं कुशाग्र को पहले गेंद पर कैच आउट कराया! बल्लेबाजी करने आए धीरज तिवारी 9 गेंद पर रन बनाए ऐसा लग रहा था मैच फिर हाथ से निकल जाएगा! पर अब अफजल ने एक बार फिर से करिश्माई गेंदबाजी करते हुए लगातार दो गेंद पर दो विकेट लिए! धीरज तिवारी और दीपक को चला कर दिया!

अब एक ओवर में 10 रनों की जरूरत दिल की धड़कन बढ़ चुकी थी! एकता स्पोर्टिंग को चाहिए थे दो विकेट बजरंग स्पोर्टिंग क्लब BHUको चाहिए थे 10 रन अब गेंदबाजी की जिम्मेदारी किसको दे कप्तान कप्तान ने स्वयं फैसला लिया गेंदबाजी करने को पहली गेंद व्हाइट चली गई! दूसरे गेंद पर सिंगल आ गया तीसरी गेंद पर एक सफलता मिल गई! चौथी गेंद फिर वाइट हो गई! अगली गेंद पर सिंगल आ गया! अब जीत के लिए 6 रनों की आवश्यकता दिल की धड़कन तेज हो गई थी! पर कप्तान उज्ज्वल ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए! अगली गेंद पर कैच आउट कर कराकर रोमांचक मुकाबले में इतिहास रच दिया!

 

रिपोर्ट- धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई