चन्दौली धीना क्षेत्र के रामरूपदासपुर गांव में मंगलवार को दिन में दस बजे ग्यारह हजार वोल्ट हाई टेंशन तार के चपेट में आ जाने से मुसाफिर यादव पुत्र लछिमन यादव 60 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई वही रमेश कन्नौजिया झुलस गये।
मुसाफिर यादव एवती सिसौडा मार्ग स्थित मकान पर काम करा रहे थे।मकान के उपयोग में लोहे की सीढ़ी घर से निकाल कर भुक्तभोगी दोनों व्यक्ति खड़ा कर रहे थे कि सड़क किनारे से जा रही ग्यारह हजार वोल्ट की विद्युत तार से स्पर्श हो गई।मुसाफिर यादव पैर में चप्पल पहने हुए हैं जो पैर से निकल गया ।
रमेश कन्नौजिया जो लेबर का काम करने के लिए आए हुए थे जो पैर में जूता पहने हुए थे।स्व मुसाफिर यादव की मौके पर ही मौत हो गई वही रमेश कन्नौजिया के पैर का जूता भगवान बनकर केवल झुलसाने तक सिमट गए।ग्रामीण व घर वालों ने तत्काल रमेश कन्नौजिया कोप्राइवेट कमालपुर अस्पताल में भर्ती कराए जहां स्थित सामान्य बताई जा रही है।
स्व मुसाफिर यादव के मृत्यु की घटना बाबत जानकारी थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद को मिली ।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिये।वहीं मृतक के घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है |
रिपोर्ट -अलीम हाशमी










Users Today : 56
Users This Year : 6296
Total Users : 18889
Views Today : 123
Total views : 37348