इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के 39 जिला जजों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित एचजेएस अधिकारियों में न्याय विभाग के दो प्रमुख सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव, लखनऊ बेंच के सीनियर रजिस्ट्रार और विभिन्न मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल व प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश भी शामिल हैं।
हरदोई के जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ल वाराणसी के नए जिला जज होंगे।
प्रयागराज के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश डॉ बालमुकुंद को मऊ का जिला जज नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मऊ के जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ को जिला जज सुल्तानपुर, चंदौली के जनपद न्यायाधीश रवींद्र सिंह को जिला जज रमाबाई नगर, जौनपुर के जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा को जिला जज उन्नाव भेजा गया है।
रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार अन्य स्थानांतरित एचजेएस अधिकारियों में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल प्रतापगढ़ के पीठासीन अधिकारी दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी को जिला जज चंदौली, हाथरस के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश रविंद्र कुमार चतुर्थ को जिला जज पीलीभीत, उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव संजय सिंह प्रथम को जिला जज बुलंदशहर, फतेहपुर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी धनेन्द्र प्रताप सिंह को जिला जज देवरिया, सीतापुर के प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश राम नगीना यादव को जिला जज महोबा, न्याय विभाग में प्रमुख सचिव अतुल श्रीवास्तव को जिला जज गौतम बुद्ध नगर, सिद्धार्थनगर के जनपद न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह को जिला जज जालौन बनाया गया है।
रिपोर्ट - जगदीश शुक्ला










Users Today : 3
Users This Year : 19429
Total Users : 32022
Views Today : 3
Total views : 63597