दिनांक 03/10/2025 दिन शुक्रवार दोपहर 1 बजे असम के राज्यपाल महामहिम आदरणीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी का जन्मदिन पार्षद लल्लन सोनकर जी के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। जिसमे पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा हम सभी असम के राज्यपाल महामहिम श्री लक्ष्मण आचार्य जी के जन्मदिन पर हृदय से शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदा स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान बने रहें और राष्ट्र तथा समाज की सेवा यूँ ही करते रहें।
पूर्व चेयरमैन आशा गुप्ता ने कहा महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य जी के जन्मदिन के अवसर पर हम उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हैं। उनका मार्गदर्शन समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम के दौरान महामहिम जी के चित्र पर तिलक के साथ सांकेतिक मुँह मीठा करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों का मुँह मीठा कराया गया ।










Users Today : 3
Users This Year : 19429
Total Users : 32022
Views Today : 3
Total views : 63597