राजातालाब आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र रानीबाजार में ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल के अथक सहयोग से ग्राम देवी चौरा माता मंदिर का भब्य वार्षिक श्रृंगार एवं हवन पूजन व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसके दौरान चौरा माता मंदिर पर आकर्षक रंग-बिरंगे झालर बत्तियों से सजावट किया गया।और लोक संगीत का आयोजन किया गया सर्वेश यादव के गीत पर लोग झूम उठे और सिंगर सर्वेश यादव को आशीष मोदनवाल पत्रकार एवं विकास मोदनवाल तबला वादक को कल्लू मोदनवाल और हरमुनिया वादक को उमा मोदनवाल ने अंग वस्त्र पहनाकर कर सम्मानित किया। नवरात्र के अष्टमी पर श्रृंगार तथा नवमी को मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत हवन पूजन किया गया।
जिसमें गांव के महिलाओं तथा पुरुषों के साथ-साथ बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया तथा समूह में बैठी महिलाओं द्वारा पचरा, देवी गीत गाया गया। शाम को आयोजित विशाल भंडारा में आसपास के गांव के लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया।जिसमे मुख्य रूप से शिवम पाण्डेय, कैलाश मोदनवाल, विकास मोदनवाल, मुन्ना वर्मा, प्रमोद मोदनवाल, मनीष जायसवाल, गुड़ू जायसवाल, भूलन केशरी टिंकू मोदनवाल सम्मानित ग्रामवासी गण मौजूद रहे









Users Today : 8
Users This Year : 12526
Total Users : 25119
Views Today : 11
Total views : 49671