चन्दौली धीना उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत मनचले शोहदों पर सतर्क दृष्टि रखने के के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह थाना कन्दवा के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत महिलाओ एंव बालिकाओ को जागरुक करते हुए मंनचलो/शोहदो की चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई की बीआरसी व यूपीएस के कैम्पस में खेलते हुए छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे।
उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुचकर 06 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार। जिनकी पहचान 1. शुभम पुत्र विनोद उम्र करीब 26 वर्ष 2. रोशन पुत्र सूर्यबली उम्र करीब 27 वर्ष 3. पीयूष उर्फ गोलू पुत्र पंकज उम्र करीब 25 4. रिषू पुत्र उपेन्द्र उम्र करीब 21 वर्ष 5. प्रशान्त पुत्र अशोक उम्र करीब 22 वर्ष 6.शिवेन्द्र पुत्र बनारसी उम्र करीब 19 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बरहनी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली के रुप में हुई। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 88/2025 धारा 296 बीएनएस में कार्यवाही प्रचलित है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 16
Users This Year : 12534
Total Users : 25127
Views Today : 25
Total views : 49685