चन्दौली सकलडीहा क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव शिव मंदिर के तालाब में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से युवक को बाहर निकाला।
सदर कोतवाली क्षेत्र के डेवढिल गांव निवासी दुर्वासा तिवारी का 22 वर्षीय पुत्र उज्जवल तिवारी मंगलवार को चंदौली खुर्द शिव मंदिर के तालाब पर पहुंच गया। कपड़ा तालाब के किनारे निकालकर स्नान करने लगा।
स्नान करने के दौरान अचानक डूब गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गोताखोरों के माध्यम से बाहर निकलवाया। वहीं इसकी सूचना परिजनों को दी। रोते बिलखते मौके पर पहुंचे पिता दुर्वासा तिवारी ने बताया कि मेरा बेटा मंदबुद्धि का होने के कारण इधर-उधर भटकता रहता था।
अचानक स्नान करते समय तालाब में डूबने से इसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल पांडेय ने बताया कि युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है शव को पंचनामा के आधार पर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।










Users Today : 80
Users This Year : 19415
Total Users : 32008
Views Today : 144
Total views : 63580