वाराणसी/पिंडरा जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने शनिवार को तहसील पिंडरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आमजन की फरियादों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि “जन शिकायतों का निस्तारण मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि यह आम जनता के भरोसे का सवाल है। कोई भी शिकायत लंबित न रहे और प्रत्येक प्रकरण का समाधान समयबद्ध तथा पारदर्शी तरीके से हो।”

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को हिदायत दी कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर लापरवाही या टालमटोल की प्रवृत्ति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान “जनसुनवाई में नहीं, जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए”, ताकि नागरिकों को शासन की मंशा का वास्तविक लाभ मिल सके।











Users Today : 63
Users This Year : 19398
Total Users : 31991
Views Today : 122
Total views : 63558