स्पंदन–10” में प्रतिभा का विस्फोट: एस.आर.वी.एस. विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया (चंदौली)    सांस्कृतिक रंगों, संगीत की लय और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल में शुक्रवार को एस.आर.वी.एस. विद्यालय सिकन्दरपुर में वार्षिकोत्सव “स्पंदन–10” का भव्य आयोजन हुआ। मंच पर नन्हे कलाकारों से लेकर वरिष्ठ छात्रों तक की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और उत्साह के स्वर से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे एवं विशिष्ट अतिथि प्रद्यूम कुमार सिंह (कमांडेंट, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर चंदौली) तथा एमडी छत्रबली सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। मंच संचालन का जिम्मा कुशलतापूर्वक आयुषी, अराध्या चतुर्वेदी, अनिरुद्ध और विश्वेष ने संभाला।

 

मंच पर छाई विविधता और सृजनशीलता

छात्रों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत “दिव्य आराधना” से हुई, जिसके बाद “ज्ञान गंगा”, “महिषासुर मर्दिनी”, “पृथ्वीराज चौहान”, “उत्तर रामायण”, “वाइब्रेंट इंडिया”, “किड्स रॉक एंड रोल” और “जय हो” जैसी प्रस्तुतियों ने वातावरण को जीवंत बना दिया। नृत्य, नाट्य और संगीत का अनोखा संगम दर्शकों को रोमांचित करता रहा।

 

प्रतिभावान छात्रों को मिला सम्मान*

कार्यक्रम के दौरान सत्र 2024–25 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र और चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के मेधावी छात्रों के चेहरों पर गर्व और खुशी झलक रही थी।

 

मुख्य अतिथि एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा –

“विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होता है।”

विशिष्ट अतिथि प्रद्यूम कुमार सिंह (कमांडेंट, सीआरपीएफ) ने कहा –

“आज के छात्र ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं। एस.आर.वी.एस. विद्यालय बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश कर सराहनीय कार्य कर रहा है।”

 

विद्यालय परिवार ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और “स्पंदन–10” के सफल आयोजन पर समस्त शिक्षकों, सहयोगियों और छात्रों को हार्दिक बधाई दी।

 

इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख शम्भू नाथ सिंह यादव, बीडीओ शहाबगंज दिनेश, महेंद्र राव, डॉ. प्रदीप मौर्या, समाजसेवी सुनील यादव, संस्थापिका मालती सिंह, प्रबंध निदेशक छत्रबली सिंह, सहायक प्रबंध निदेशक श्यामजी सिंह, डायरेक्टर सरिता सिंह, ट्रस्टी रीता सिंह एवं अनामिका सिंह,

प्रधानाचार्य संजीव भूषण सिन्हा, शैक्षणिक सलाहकार प्रभात कुमार, महाविद्यालय प्राचार्य संजय पाठक, सीनियर प्राचार्य जयदीप सिंह, अनिल कुमार (लॉ कॉलेज), सचिव आनंद प्रताप सिंह, सचिव सुमित सिंह, कोऑर्डिनेटर खुशबू शर्मा, आकांक्षा सिंह, अदब जहांगीर, नीलम झा, तथा एक्टिविटी इंचार्ज श्वेता चौधरी व प्रीति मिश्रा समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई