आजमगढ़ शुक्रवार रात आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम हदिसादयालपुर नहर के पास पुलिस और लुटेरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लूट का आरोपी आनंद यादव गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी बरदह भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की टीम को शुक्रवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्गापुर पुलिया पर जनसेवा केंद्र संचालक से 1.50 लाख की लूट में शामिल आरोपी आनंद यादव नहर की ओर से आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने नहर मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी आनंद यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया।
बरामदगी में मिला तमंचा, कारतूस, नकदी और मोबाइल
पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, 6300 रुपये, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरदह पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री हाल ही में हुई लूट की घटना से जुड़ी हुई है।
तीन साथी पहले ही गिरफ्तार, दो पर पहले से दर्ज मुकदमे
इससे पहले पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल आशुतोष सिंह, गौरव जायसवाल और विपिन यादव को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर आनंद यादव, शिवम उर्फ पग्गू यादव और संदीप यादव के नाम सामने आए थे। पुलिस के अनुसार, आनंद यादव जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के चिटको गांव का रहने वाला है, जिसके खिलाफ बरदह और देवगांव थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आनंद यादव शातिर अपराधी है और वह क्षेत्र में लूट व चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।









Users Today : 15
Users This Year : 11654
Total Users : 24247
Views Today : 16
Total views : 47561