वाराणसी पुलिस उपायुक्त, जोन काशी द्वारा अवगत कराया हैं कि क्षेत्र में टीम बनाकर अवैध पटाखा की विक्री व भण्डारण करने वालों के विरूद्ध सघन अभियान चालाकर सम्भावित स्थानों/दुकानों की चेकिंग किया जा रहा है। गत दिनों नया चौक के शेख मोहम्मद आसिफ, नन्हे व विशाल के कब्जे से 360 किग्रा अवैध पटाखा बरामद हुआ था, जिसके सम्बन्ध में चौकी प्रभारी दालमण्डी की सूचना पर थाना चौक पर मु0अ0सं0-125/2025 धारा-287 बीएनएस व 9बी विस्फोटक अधिनियम के पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना उ0नि0 मनीष सिंह थाना चौक द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार को चौक थाना क्षेत्र के पत्थर गली के युसुफ खान उर्फ रज्जू के कब्जे से 69 किग्रा अवैध पटाखा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में चौकी प्रभारी कोदई थाना की सूचना पर मु0अ0सं0-210/2025 धारा-287 बीएनएस के पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना उ0नि0 शुभम सिंह द्वारा की जा रही है। समस्त सहायक पुलिस आयुक्त जोन काशी अपने-अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि बनाये रखने एवं ना लाइसेंस के अवैध पटाखा की विक्री व भण्डारण करने वालों के विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।










Users Today : 58
Users This Year : 19393
Total Users : 31986
Views Today : 116
Total views : 63552