यूपी में बदमाश नफीस एनकाउंटर में मारा गया: एक लाख का इनाम था, 34 मुकदमे; 3 साल से पुलिस को थी तलाश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

यूपी के शामली में एक लाख के इनामी बदमाश मोहम्मद नफीस को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। मुठभेड़ शनिवार तड़के हुई। पुलिस को नफीस को लेकर इनपुट मिला। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। उसे सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नफीस को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एनकाउंटर भाभीसा गांव में हुआ है। मौके से एक बदमाश फरार भी बताया जा रहा है। पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, नफीस कांधला गांव के मुहल्ला खैल का रहने वाला था। पिता का नाम मोहम्मद मूदा है। नफीस पर हत्या, लूट, डकैती के 34 मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने बताया कि नफीस 3 साल से फरार चल रहा था। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जिले में सक्रिय सभी वांटेड बदमाशों की लिस्ट तैयार की गई है। इनकी सर्चिग के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मौके से हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से एक. 32 बोर पिस्टल, एक तमंचा 315 बोर, कुल सात कारतूस (दो खोखे और पांच जिंदा) और एक मोटरसाइकिल मिली है। हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई