बलिया दुबहड़ थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पास एक इनामी बदमाश अशोक कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र स्वर्गीय रामसागर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार, थाना दुबहड़ पुलिस टीम मंगलवार की रात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें अशोक यादव के बाएं पैर में गोली लगी।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 10 अक्टूबर की रात वह अपने साथियों विशाल यादव और कमलेश यादव के साथ मिलकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पुलिया के पास मैजिक वाहन में गायों को वध के लिए बिहार ले जा रहा था। उस समय पुलिस ने उसके दो साथियों को पकड़ लिया था, जबकि वह मौके से फरार हो गया था।
पुलिस ने मौके से एक नाजायज तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक बलिया ने बताया कि अशोक यादव उर्फ मुन्ना यादव पर पहले से ही गौ-तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।










Users Today : 68
Users This Year : 19403
Total Users : 31996
Views Today : 128
Total views : 63564