किसान सभा की पहल पर सिंचाई विभाग ने लिया संज्ञान।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली   चकिया अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह मौर्य के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 23 सितंबर को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। यह मुलाकात जनकपुर माइनर की सफाई की मांग को लेकर की गई थी। किसानों की बातों पर संज्ञान लेते हुए,

अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को माइनर की सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद, विभाग द्वारा जनकपुर बरहुवा से लेकर सुल्तानपुर के आगे तक माइनर की सफाई का कार्य कराया गया।प्रतिनिधिमंडल में भृगु नाथ विश्वकर्मा, अखिलेश द्विवेदी, अजय गुप्ता, मृत्युंजय पांडे, राजेंद्र यादव और नंदलाल मौर्य सहित अन्य किसान शामिल थे।

 

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।