कोतवाल की सूझबूझ से मूर्ति विवाद निस्तारित।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली    सकलडीहा  पुलिसिया कार्यशैली को लेकर अक्सर आम जनमानस में नकारात्मक भाव देखने को मिलती है वहीं दूसरी तरफ प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव की सूझबूझ से डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा विवाद बड़े ही सरलता के साथ सुलझ गया प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि सड़क चौड़ीकरण को लेकर कस्बा सकलडीहा तिराहे पर बाबा डा०भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटाकर नई मूर्ति को स्थापित किया

गया वही सुबह जैसे ही समर्थकों को इस बात की भनक लगी वैसे ही सैकड़ो की संख्या में तिराहे पर पहुंचकर जमकर मोहल्ला मचाना शुरू किया वही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हो हल्ला मचा रहे समर्थकों को शांत कराते हुए समस्याओं के निस्तारण को लेकर बात कही समर्थकों द्वारा बार-बार पुरानी मूर्ति को हटाने एवं नई मूर्ति को स्थापित करने का वजह पूछा गया

साथ ही बिना संज्ञान दिए एवं जानकारी को अचानक रात में स्थापित करने पर कई सवाल खड़े किए गए जिस पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा बड़े ही सूझबूझ के साथ समर्थकों को शांत कराते हुए बताया गया कि सड़क निर्माण के दौरान प्रतिमा को हटाकर पक्के फर्श पर नवीन मूर्ति स्थापित कराई गई है और पुरानी मूर्ति को सुरक्षित अपने निगरानी में रखा गया है

जिससे कि किसी भी तरह की आगामी समस्या ना उत्पन्न हो साथ ही बाबा साहब स्थल को सुंदरीकरण कराते हुए टाइलीकरण भी कराया जाएगा इसदौरान सभी समर्थक प्रभारी निरीक्षक की पहल की सराहना करते हुए मामले को शांत कराया वहीं देर रात नवीन मूर्ति की स्थापना को लेकर समर्थक कस्बा तिराहे पर मौजूद रहे इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, कस्बा प्रभारी वी के राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, अधिवक्ता अविनाश गौतम सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।