रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा देशभर में जारी ‘स्पेशल कैंपेन 5.0’ एवं ‘स्वच्छता अभियान 2025’ के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशन एवं प्रेरणा से स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
स्पेशल कैंपेन 5.0 के द्वितीय चरण में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्पादन एवं विपणन के अंतर्गत उप मुख्य विपणन प्रबंधक एवं उप मुख्य विपणन प्रबंधक/विक्रय के कार्यालयों में गहन सफाई अभियान आयोजित कर कार्यालयों की साफ-सफाई और व्यवस्थित रखरखाव, पुराने रिकॉर्ड्स का उचित प्रबंधन, अनुपयोगी सामान और फर्नीचर का निस्तारण, स्थान प्रबंधन और कार्यालयों का सौंदर्यीकरण, स्क्रैप सामग्री का प्रभावी निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत बरेका स्थित टैगोर पार्क में गहन सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान, सफाई कर्मियों ने टैगोर पार्क क्षेत्र में कचरा संग्रहण, सड़क सफाई, और अन्य स्वच्छता-संबंधी गतिविधियों को श्रमपूर्वक किया। इस अभियान के माध्यम से न केवल परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की गई, बल्कि कर्मचारियों और निवासियों में स्वच्छता के महत्व को लेकर जागरूकता भी फैलाई गई।
यह अभियान स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने और कार्यालय परिसरों को कूड़ामुक्त, सुंदर और कार्यकुशल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। बरेका इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।










Users Today : 91
Users This Year : 19426
Total Users : 32019
Views Today : 158
Total views : 63594