बीएसएनएल के 25 वीं वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी    मैक्सवेल हास्पिटल डाफी वाराणसी के सौजन्य से गुरूवार को बीएसएनएल प्रांगण शिवपुरवा में 25 वर्ष पूर्ण होने पर टेलीफोन एक्सचेंज मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता उप महाप्रबंधक दिनेश कुमार उपाध्याय, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार सिंह समेत कई बड़े अधिकारियों ने रक्तदान करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएसएनएल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान करके समाज सेवा हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्तदान से नया जीवन मिले। इस अवसर पर प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम बीएसएनएल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के रूप में ध्यान रखकर आयोजित किया गया है। तदोपरांत बीएसएनएल के सभी अधिकारियों ने भी बीएसएनएल कार्यालय के शिवपुरवा प्रांगण में तथा लालपुर टेलिफोन एक्सचेंज में पौधरोपण किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई