मीरजापुर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला इकाई की ओर से रविवार, 05 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन कृष्णा सिटी सेंटर स्थित लॉन से किया गया। महोत्सव का सभी सदस्य पूरे फ़ैमिली के साथ उपस्थित रहे और चंद्रमा के प्रकाश के नीचे भगवान का पूजा किया और खीर एवम अनेक मिष्ठान के भोग लगाये।
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा गेम का भी आयोजन किया गया और साथ ही साथ सिंगर द्वारा भजन एवम फिल्मी गीत का भी आयोजन था।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य दिनेश चन्द सर्राफ, वरिष्ठ समाजसेवी विश्वनाथ प्रसाद अग्रवाल समेत संस्था के पदाधिकारीगण जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल, महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज खत्री, मंत्री आयुष सर्राफ, नगर अध्यक्ष शुभम् गुप्ता, महिला अध्यक्ष रंजना अग्रवाल, मंत्री इंदु गुप्ता के अलावा सदस्यगण ओम प्रकाश मौर्या, रोहित अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दीपक जयसवाल, क्षितिज बुधिया, सैलाब खंडेलवाल, संजय केसरी, वैभव जयसवाल, सिद्धार्थ जैन, गोल्डी जयसवाल, किशन अग्रवाल सपरिवार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - भोलानाथ यादव










Users Today : 11
Users This Year : 6349
Total Users : 18942
Views Today : 14
Total views : 37426