चहनियाँ / चंदौली बलुआ थाना पुलिस द्वारा चोरी व चोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने शनिवार को नाथूपुर तिराहा क्षेत्र से अन्तरजनपदीय शातिर चोर रोहन निषाद पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश थाना बलुआ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा व एक फायरशुदा कारतूस, एक खोखा तथा चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त 11,400 नकदी रुपए बरामद किया हैं।
बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार की शाम को गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों भोला निषाद, आकाश निषाद, महेश निषाद व ईश्वरचंद्र निषाद के साथ मिलकर बलुआ क्षेत्र सहित जनपद के कई हिस्सों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस दौरान थाना अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि अभियुक्त ने खुलासा किया कि उसने अपने ही गांव के अजय केवट व लोरिक गुप्ता के घरों में चोरी की थी और चोरी का सामान राहगीरों व कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया। इसके अलावा जुलाई माह में उसने थाना धीना क्षेत्र के बैरिक कला गांव में एक घर से आभुषण व5000 नकद चुराए थे। अगस्त माह में अपने साथी आकाश निषाद के साथ थाना अलीनगर क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिवमंदिर से चांदी के आभूषण व घंटे चोरी किए थे।
उसने मसौनी गांव के काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया। चोरी की घटनाओं के दौरान वह आत्मरक्षा हेतु तमंचा अपने पास रखता था। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अन्य मामलों में जांच तेज कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ,मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह, मोहरगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह व कांस्टेबल अल्ताफ अहमद की प्रमुख भूमिका रही।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी
–










Users Today : 40
Users This Year : 12440
Total Users : 25033
Views Today : 98
Total views : 49535