सांसद छोटेलाल ने हाई मार्क्स लाइट का दिया सौगात
सैदूपूर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिपाही सांसद छोटेलाल खरवार का आगमन देवा सरकार के गृह आवास पर तिलौरी में हुआ। सांसद छोटेलाल खरवार ने तिलौरी ग्राम वासियों को हाई मार्क्स लाइट अपने निधि से लगवाने का सौगात दिया। मूसलाधार बारिश के चलते कई परिवारों के घर गिरे हुए थे जिसको देखते हुए पीड़ित परिवार को शासन से उचित मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। सांसद छोटेलाल खरवार लगातार चकिया विधानसभा का भ्रमण कर रहे है।
सांसद छोटेलाल खरवार के तिलौरी आगमन पर क्रांतिकारी नेता सुधाकर कुशवाहा, टोनी खरवार, जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर, सदर मुश्ताक साहब, युवजन सभा प्रदेश सचिव प्रदीप यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान अवधेश मौर्य, बबलू कुशवाहा, सतीश मौर्य, बृजेश यादव, रोहित मेहता, परवेज, योगेश, राकेश, रघुवीर, सूरज, अभिषेक, बाबू मुन्ना सिंह, सुरेश मास्टर, भानुप्रताप सिंह, देवा सरकार व अन्य सम्मानित ग्राम वासियों ने गर्म जोशी के साथ सांसद छोटेलाल खरवार का स्वागत व अभिनंदन किया
रिपोर्ट - अलीम हाशमी










Users Today : 36
Users This Year : 12436
Total Users : 25029
Views Today : 75
Total views : 49512