चंन्दौली बबुरी ग्राम ददरा में बाढ़ का पानी पूरे गांव के चारों तरफ जहां आने जाने में ग्रामीण को करना पड़ रहा है मुसीबतों का सामना चंदौली में बांध ओवरफ्लो, उफान पर कर्मनाशा, चंद्रप्रभा और गड़ई, डेढ़ दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा, रूट डायवर्जन लागू। चन्दौली। लगातार बारिश के चलते बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। ऐसे में चंद्रप्रभा और मूसाखाड़ बांधों से कर्मनाशा और चंद्रप्रभा नदी में पानी छोड़ा गया है।
इससे जिले की दोनों नदियां उफान पर हैं। इससे लगभग डेढ़ दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग स्थित बबुरी पुल पर पानी ऊपर से बह रहा है। ऐसे में ऐहतियातन मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बड़े वाहनों और चार पहियावाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं है। पुलिस के अनुसार बबुरी थाना क्षेत्र में जलभराव और नदियों के उफान को देखते हुए प्रशासन न 3 अक्टूबर से रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। चितौरी चन्द्रप्रभा, मुजफ्फरपुर और नौगढ़ डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद
रूट डायवर्जन प्लान पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोधना चौराहा से किसी भी प्रकार का भारी वाहन, मालवाहक वाहन या चारपहिया वाहन बबुरी होकर चकिया की ओर नहीं जाएगा। इसी प्रकार चकिया से आने वाले सभी वाहन गौडिहार चौराहा से होते हुए जिवनाथपुर, पटनवां और टेंगरा मोड़ मार्ग से वाराणसी व मुगलसराय की ओर भेजे जा रहे हैं। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक बाढ़ का पानीघटनहीं जाता।
गड़ई व कर्मनाशा नदी उफान पर हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस और प्रशासन सतर्कता बरत रहे हैं।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी










Users Today : 3
Users This Year : 19429
Total Users : 32022
Views Today : 3
Total views : 63597