फ्री में राशन पाने वालों की होगी जांच।
उत्तर प्रदेश में 16 लाख फर्जी राशन कार्ड होंगे कैंसिल, योगी सरकार ने कसी लगाम।
उत्तर प्रदेश सरकार ने अब उन लोगों पर सख्ती करने का फैसला किया है, जो अपात्र होने के बावजूद सरकार की फ्री राशन योजना का फायदा उठा रहे हैं। सरकार का मानना है कि यह योजना गरीबों के लिए बनी है, लेकिन कई अमीर लोग भी इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। अब सरकार ऐसे फर्जी या अपात्र लोगों के राशन कार्ड रद्द करने जा रही है। राज्य में करीब 16.67 लाख राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
फ्री राशन के गलत लाभार्थी कौन हैं?
हाल ही में जब कार्डधारकों का डेटा मिलान किया गया, तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए। कई ऐसे लोग भी फ्री राशन ले रहे हैं, जिनके पास कारें हैं, 2 लाख सालाना से ज्यादा कमाने वाले ग्रामीण लोग भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसान।
भारी और मध्यम वाहन मालिक
और सबसे हैरान करने वाला मामला — 6,775 लोग ऐसे हैं, जिनके नाम पर बनी फर्मों का सालाना टर्नओवर 25 लाख रुपए से ज्यादा है, फिर भी ये फ्री राशन ले रहे थे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 31
Users This Year : 12431
Total Users : 25024
Views Today : 66
Total views : 49503