डीडीयू नगर जनपद में हुई दो दिन लगातार बरसात के बाद अलीनगर तालाब में तब्दील हो गया है। मुख्य मार्ग सहित लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लेकिन अभी तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।
जनपद में शुक्रवार लगातार झमाझम हुई बरसात के कारण ताल तलैया ही नहीं बल्कि मुख्य मार्ग गली के साथ लोगों के घरों में पानी घुस गया है। बहुत से लोगों के कच्चा मकान झोपड़पट्टी धराशाई हो गए हैं।
इसी तरह अलीनगर के लगभग सभी वार्डों के मुख्य मार्ग पर अभी भी जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। यहां तक की लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। अलीनगर वार्ड नंबर 9 मुगलचक दलित बस्ती में तो 4 महीने से जल जमाव की स्थिति मुख्य मार्ग पर बनी हुई है। इस बार भी बरसात ने तो और तबाही मचा दी है। यहां पर लोगों के घरों में भी पानी भरा हुआ है। जिससे पूरी तरह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था समुचित नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश और गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर ईओ राजीव मोहन सक्सैना ने बताया कि हर जगह पानी निकासी का रास्ता जाम होने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।पानी निकासी की व्यवस्था में हम लोग जुटे हुए हैं।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600