डीडीयू नगर समाचार पत्र विक्रेता संघ की शोक सभा अखबार सेंटर पर विजय जायसवाल के अध्यक्षता में हुई, संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया। शोक सभा में वरिष्ठ अखबार वितरक सतीश गुप्ता उर्फ कल्लू 61 वर्षी निवासी धर्मशाला रोड का गंभीर बीमारी इलाज के अभाव में निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि एकमात्र अखबार बेचकर ही गरीबों के हालात में परिवार चलाने का कार्य करते थे, हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गुप्ता के चचेरे भाई थे। गरीबों के कारण समय-समय पर भाइयों ने मदद किया और एक लड़की की शादी हो गया है और दूसरे लड़की का शादी करना है बड़ा ही शांति व संतोषी व्यक्ति थे। शोक सभा में भागवत नारायण चौरसिया, विजय जायसवाल, अमित कुमार शर्मा, कयामुद्दीन अंसारी, कमलेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह, संजय सिंह, राहुल कुमार, त्रिपुरारी यादव, कुलवंत विश्वकर्मा, सुनील नेता, रमेश पटेल, मदन यादव आदि लोग थे।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600