वाराणसी बड़ालालपुर, चांदमारी स्थित जीवनदीप पब्लिक स्कूल के परिसर में उत्तर प्रदेश थांग – ता एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। उद्घाटन का आगाज विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा जीवनदीप शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, कुंवर जय सिंह (संरक्षक, उत्तर प्रदेश थांग – ता एसोसिएशन), विशिष्ट अतिथि विनोद शर्मा (महासचिव, उत्तर प्रदेश थांग – ता एसोसिएशन), शिप्रा शुक्ला (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश थांग – ता एसोसिएशन) तथा जीवनदीप चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉo अंशु सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर संदीप कुमार सिंह (सचिव, उत्तर प्रदेश थांग – ता एसोसिएशन), नन्हे सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉo ममता सिंह सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में जीवनदीप पब्लिक स्कूल, वाराणसी सहित वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, आगरा, कानपुर, बुलंदशहर, हाथरस, मैनपुरी, एटा, गाजीपुर, बस्ती, कौशांबी, फिरोजाबाद, अयोध्या, झांसी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।









Users Today : 84
Users This Year : 12484
Total Users : 25077
Views Today : 178
Total views : 49615