वाराणसी 04 अक्टूबर, 2025; सम्पूर्ण भारतीय रेलवे के साथ –साथ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर,2025 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” एवं 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर,2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान-5.0 चलाया जा रहा है । इसी क्रम में वाराणसी मंडल पर पखवाड़े के अंतर्गत आज 04 अक्टूबर,2025 का दिन भी स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें प्रमुख स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य सभी स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाकर व्यपक साफ-सफाई की गई ।
वाराणसी मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा का चौथा दिन भी स्वच्छ स्टेशन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमे नामित अधिकारीयों द्वारा वाराणसी मंडल के सभी छोटे रेलवे स्टेशनों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया अभियान चलाकर क्लीन स्टेशन बनाने का प्रयास किया गया । वाराणसी मंडल के ई.एन.एच.एम विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सभी यंत्रीकृत सफाई हेतु प्रयोग मे लायी जाने वाली मशीनों को साफ़ कर के उपयोग मे लिया गया एवं सफाई मित्रों को प्रोटेक्टिव गियर के उपयोग के महत्त्व के बारे मे बताया गया । वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत तीन रंग के डस्टबिन (कूड़ेदान) की उपलब्धता सुनिश्चित किया गया एवं यात्रियों एवं कर्मचारियों को डस्टबिन के उपयोग के महत्व के बारे मे भी बताया गया । वाराणसी मंडल के ई.एन.एच.एम विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत ड्रेन, शौचालय, FOB, यात्री प्रतीक्षालय आदि पर गहन सफाई अभियान चलाकर साफ़ किया गया ।
स्वच्छ स्टेशन दिवस पर वाराणसी मंडल के नामित अधिकारीयों द्वारा छोटे स्टेशनों पर प्लास्टिक का उपयोग निरुद्ध किया गया । स्टेशन परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्लास्टिक बोतलों और रैपर साफ किया गया । उक्त सभी स्टेशनों के प्रसाधनों ,स्नानागारों ,स्टेशन की नालियों, स्टेशन सेक्शन के ट्रैकों,प्लेटफार्मों के ड्रेनेज ,यात्री शौचालयों,पे एण्ड यूज एवं यात्री हालों तथा सर्कुलेटिंग एरिया को प्लास्टिक परित्यक्तों से मुक्त कर सधन साफ –सफाई किया गया ।इस दौरान यात्रियों से स्टेशनों पर स्वच्छता कायम रखने के परिप्रेक्ष्य में डस्टबीन का मुफ्त वितरण भी किया गया और उनको यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में गंदगी फैलाने से होने वाली बीमारियों यथा फूड पॉइज़निंग,डेंगू,मलेरिया और संक्रमण वाली बीमारियों के प्रति सचेत होकर स्वच्छता के प्रति सदैव जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने का सन्देश दिया ।
आब छोटे स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशर मशीनें लगाई जाएंगी ताकि फेंके गए प्लास्टिक से नालियाँ या पानी के आउटलेट जाम न हों।
मंडल के छोटे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर भी “शून्य अपशिष्ट” स्तर पर हों, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। अलग-अलग कूड़ेदान लगाकर कचरे के पृथक्करण को प्रोत्साहित किया गया। इस अभियान में लगभग 200 रेलवे कर्मचारियों, संविदा कर्मचारियों और यात्रियों ने भाग लिया।वाराणसी मंडल के स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षकों ने, स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों के साथ मिलकर, “स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत” नारे, पोस्टर और बैनर के माध्यम से स्वच्छता को बढ़ावा दिया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से एक जन जागरूकता रैली निकाली तथा जन सूचना प्रणाली के माध्यम से लगातार यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशनों एवं गाड़ियों में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर अन्य यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने की अपील जा रही है ।










Users Today : 1
Users This Year : 6339
Total Users : 18932
Views Today : 1
Total views : 37413