वाराणसी।
विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पार्टी के पदाधिकारी के साथ गुरुवार को बाबतपुर वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा राष्टीय महासचिव तरुण चुघ,राष्टीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भाई साहब ,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राज कुमार चाहर,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद भूपेन्द्र चौधरी एवम् प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ,सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी हर्ष चतुर्वेदी का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया।

इसके अलावा सर्किट हाऊस वाराणसी में केन्द्रीय राज्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व पुर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन को अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेश पांडेय, डॉ जेपी दुबे, पवन सिंह, सुधीर वर्मा उर्फ राजू , राम प्रकाश सिंह वीरू, विजेंद्र सिंह, राम प्रकाश दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380