लखनऊ
वर्ष 2025 के नवंबर माह में कैंट थाना क्षेत्र के कटहरी बाग नीलमथा स्थित मकान नंबर 594 क/1211 से आकांक्षा शुक्ला पत्नी वेद प्रकाश शुक्ला ने थाना कैंट में घर से लाखों जेवरात की चोरी के संबंध में तहरीर दी थी। जिसकी कार्यवाही करते हुए कैंट पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है सफल अनावरण हेतु टीम का गठबंधन किया गया था, टीम का नेतृत्व कर रहे उप निरीक्षक शांतनु बलियान के साथ एसआई आशीष राजपूत, एसआई किरण पाल सिंह, एसआई रामधनी पाल व तरूण कुमार ने तकनिकी व अन्या साक्ष्यों को एकत्रित करते हुए और मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पेशेवर और शातिर चोर हिमांशु थारू उर्फ संजू बाबा पुत्र चंदीराम निवासी झोपड़पट्टी पुराना नटखेड़ा देसी ठेके के पास तेलीबाग, 21 वर्षीय को नीलमथा जाने वाले सड़क पर बानी पुलिया के पास से गिरफ़्तार किया।
पुलिस की पूछ्ताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म भी कबूल किया…
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से दो पतली चैन पीली धातु, एक मांग टीका पीली धातु, एक टूटा गिलास सफेद धातु व एक प्लेट सफेद धातु बरामद किया गया। इसके साथ ही एक पीली धातु मोटी चैन, एक जोड़ी झुमकी पीली धातु, दो अंगूठी लेडिस पीली धातु, दो अंगूठी जेंट्स पीली धातु, एक नथुनी पीली धातु, एक जोड़ी झाला पीली धातु, दो जोड़ी पायल सफेद धातु और एक मोबाइल आईफोन एप्पल कंपनी को भी बरामद किया।
इससे पहले अभियुक्त पर राजधानी में थाना गाजीपुर, थाना पीजीआई व थाना मड़ियांव में मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल अनावरण पर थाना कैंट पुलिस ने कई वारदातों को अंजाम देने वाले पेशेवर चोर को गिरफ्तार कर कई मामलों का सफल अनावरण किया है.











Users Today : 197
Users This Year : 15764
Total Users : 28357
Views Today : 354
Total views : 56262