तियरां गांव में बारिश से तबाही, ग्रामीणों ने चकिया–चंदौली मार्ग पर किया चक्का जाम

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

शहाबगंज  तियरां गांव में लगातार 24 घंटे से हो रही भारी बारिश ने ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। बारिश का पानी घरों में घुसने से कई कच्चे मकान ढह गए। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को चकिया–चंदौली मार्ग पर बोल्डर रखकर विरोध स्वरूप चक्काजाम कर दिया।

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र तुरंत मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर विरोध समाप्त कराया।गांव में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, तहसीलदार देवेंद्र यादव और खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। विधायक ने आश्वस्त किया कि जिन परिवारों के मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके लिए शासन स्तर पर जांच कराकर आवास की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही गांव में पानी की निकासी के लिए ठोस इंतजाम किए जाने का भरोसा भी दिलाया।वर्तमान में गांव में पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित है। ग्रामीण प्रशासन से तुरंत राहत की मांग कर रहे हैं।

इस मौके पर उदय यादव, पप्पू यादव, डब्ल्यू साव, मन्नी यादव, बाके यादव, सलारु यादव, विजयी, मनोज, लालब्रत प्रधान, विरेन्द्र यादव, मस्त राम, राजकुमार, सतीश कुमार, संजय गोंड, कोमल, बहादुर, शेखर, घनश्याम यादव, सरिता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट –  मोहम्मद तस्लीम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई