मिर्जामुराद आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गांधी जयंती पर गुरुवार को प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
संजीव सिंह गौतम ने कहा कि हमें महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा रूपी ऐसे शस्त्र दिए हैं जिनके आधार पर किसी भी प्रकार की क्रांति को रोका जा सकता है।इस दौरान भाजपा नेता राम शकल पटेल, डॉ. वंशराज पटेल, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, रामजी यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600