गोपीगंज कोतवाली के रामपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करते समय गहरे पानी मे डूब जाने से दस वर्षीय बालक अनमोल की मौत हो गई। वह अपने मामा के साथ रामपुर घाट गया था। बताया जाता है गोपीगंज कोतवाली के भगवतपुर गांव के पूर्व प्रधान का भांजा अनमोल 10 पुत्र भाई लाल बिन्द अपने छोटे मामा के साथ गंगा स्नान करने रामपुर गंगा घाट गया था,जहां स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया।
आनन फानन में मामा समेत अन्य घाट पर मौजूद लोगों द्वारा प्रयास करके पानी में डूबे बालक को खोज लिया गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।अनमोल मूल रूप से देवनाथपुर से सटे समही गांव का रहने वाला है। रविवार को ही ननिहाल आया था बताया जाता है तीन पुत्री में बड़ी पूजा पाठ के बाद इकलौता पुत्र हुआ था। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों पर गम का पहाड़ टूट गया और रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजन शव अपने साथ घर ले गए।
रिपोर्ट अलीम हाशमी










Users Today : 87
Users This Year : 12605
Total Users : 25198
Views Today : 220
Total views : 49880