मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं निवेश संवर्धन पर जोर

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने, निवेश वातावरण को सुदृढ़ बनाने तथा उद्यमियों की समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

निवेश मित्र पोर्टल पर यूपीसीडा के एक प्रकरण के निर्धारित समयसीमा के बाद भी लंबित पाए जाने तथा नैनी औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत पोल शिफ्टिंग कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने एवं संबंधित अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर मंडलायुक्त ने प्रबंध निदेशक, यूपीसीडा को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश प्रक्रिया का सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध होना अत्यंत आवश्यक है तथा निवेशकों का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई