वाराणसी
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा चोरी लूट व धोखाधड़ी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त, काशी-जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्ररेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक- 20.08.2026 को थाना चौक पुलिस बल द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज की सहायता व मुखबिर खास की सूचना पर धाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्रान्तर्गत से 03 आरोपी जो श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ मन्दिर से चन्दन टीका लगाने व शीघ्र दर्शन के नाम पर अद्धालुओं दर्शनार्थियो से दुर्व्यवहार व धनलाभ अर्जन करने वालों व मार-पीट करने वालों को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- सूचना मिली कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी के गेट नं0-04 पर कुछ व्यक्ति श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नं0 4 के आगे चन्दन टीका लगाने व शीघ्र दर्शन को लेकर दर्शनार्थियों से मार-पीट कर रहे हैं मौके पर मय हमराह पहुँच कर देखे तो दर्शनार्थियो की काफी भीड़ थी उसी भीड़ से उक्त 03 व्यक्तियों को घेरधार कर व रोककर पूछताछ किया ही जा रहा था कि पुलिस में शिकायत करने पर मौके पर दर्शनार्थी व स्थानीय लोगो से काफी नाराज होकर बार बार दर्शनार्थियों के साथ मरने-मारने पर उतारू हो रहे थे, को सम्बन्धित सभी व्यक्तियों को काफी समझाया बुझाया गया लेकिन सम्बन्धित सभी व्यक्ति अपनी बेजा हरकत से बाज नहीं आये और आग बबूला होकर मार-पीट कर रहे थे व दर्शनार्थियों पर और अधिक उत्तेजित होकर अन्य दर्शनार्थियो एवं हम पुलिस बल के साथ आमदा फौजदारी होने लगे जिससे मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने एवं संज्ञेय अपराध कारित होने की संभावना प्रबल रूप से विद्यमान हो गयी। संबंधित माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों से बारी-बारी से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1. अजय दूबे पुत्र स्व० सीताराम दूबे निवासी छित्तूपुर सिगरा जनपद वाराणसी, उम्र- 58 वर्ष 2. हरिओम पाण्डेय पुत्र रामसहाय पाण्डेय निवासी सीके 12/41 ब्रम्हनाल चौक जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्षी 3. राजेश पाण्डेय पुत्र स्व० अर्जुन पाण्डेय निवासी सीके 12/43 ब्रम्हनाल चौक जनपद वाराणसी को संबंधित उपरोक्त व्यक्तियों के आस पास खड़े दर्शनार्थियों द्वारा अपनी धार्मिक आस्था आहत होने की बात होने लगी, जिसकी वजह से मौके पर शांति व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना व्याप्त हो गयी जिसकी वजह से अन्य कोई चारा नजर न आते देख यदि गिरफ्तारी नहीं की जाती तो अवश्य ही धार्मिक स्थल श्री काशी विश्वनाथ मंदिर धाम वाराणसी पर मारपीट कर कोई संज्ञेय अपराध कारित करके शान्ति व्यवस्था भंग कर देते। अतएव शान्ति
व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को दिनाँक 20.08.2026 को बाजाप्ता बकायदा धारा 170 बी.न.स.स. मे गिरफ्तारी करके अंतर्गत धारा-170/126/135 बी.न.स.स. में मा० चालान किया गया।
कार्यवाही का विवरण- अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस0 की निवारक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण-
1. अजय दुबे पुत्र स्व० सीताराम दूबे निवासी छित्तूपुर सिगरा जनपद वाराणसी, उम्र- 58 वर्ष
2. हरिओम पाण्डेय पुत्र रामसहाय पाण्डेय निवासी सीके 12/41 ब्रम्हनाल चौक जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष
3. राजेश पाण्डेय पुत्र स्वा० अर्जुन पाण्डेय निवासी सीके 12/43 ब्रम्हनाल चौक जनपद वाराणसी।
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक- दिनांक- 20.08.2026 को, स्थान- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नं0 04 चौक
कंक्रीट वाराणसी.
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ०नि० पुष्कर दुबे थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का० राहुल कुमार थाना चौक कमिश्ररेट वाराणसी।
4. रि०का) विवेक शुक्ला थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी









Users Today : 49
Users This Year : 23991
Total Users : 36584
Views Today : 145
Total views : 71961