मथुरा
पुलिस के सामने बड़ा ही विचित्र मामला आया है मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी के नाम और लेटरहेड के कथित दुरुपयोग का है। आरोप है कि जालसाजी कर उनके लेटरहेड का इस्तेमाल पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर से आवास आवंटित कराने की सिफारिश के लिए किया गया। मामले में सांसद के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने थाना सदर बाजार में नामजद आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर के कार्यालय से जुड़े सीवी सिंह के माध्यम से यह मामला सांसद हेमामालिनी के प्रतिनिधि के संज्ञान में आया। आरोप है कि अशोक गुप्ता नामक व्यक्ति ने सांसद हेमामालिनी के लेटरहेड का इस्तेमाल करते हुए आवास आवंटन से संबंधित पत्र तैयार कराया।
वहीं, जनार्दन शर्मा ने पुलिस को बताया कि सांसद हेमामालिनी ने आवास आवंटन से संबंधित किसी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए और न ही उनकी ओर से ऐसा कोई पत्र जारी किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद का पूर्व सांसद राजेश कुमार दिवाकर से कोई व्यक्तिगत परिचय नहीं है।
एसएसपी श्लोक कुमार के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस कथित फर्जी पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति, उसके इस्तेमाल और पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।









Users Today : 49
Users This Year : 23991
Total Users : 36584
Views Today : 145
Total views : 71961