बारा इंटर कॉलेज ने जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 13 खिलाड़ियों को मंडलीय टीम में चयनित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गहमर ( ग़ाज़ीपुर)

कोतवाली क्षेत्र के बारा में मण्डलीय फुटबॉल प्रतियोगिता -2026 के लिए बृहस्पतिवार को नेहरू विद्यापीठ रेवतीपुर आयोजित हो रही है। मण्डलीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बारा स्थित बारा इंटर कॉलेज बारा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों ने बारा इण्टर कॉलेज में अच्छा प्रदर्शन किया । जिनमें से विभिन्न आयु वर्गों के 13 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय फुटबॉल टीम के लिए किया गया है।

ये चयनित खिलाड़ी आज 21 अगस्त को रेवतीपुर में होने वाली मण्डलीय प्रतियोगिता अंडर- 14, में अरमान राईन, ओवेश खान, मोहम्मद वसीम हवारी, नदीम हवारी, अताउल्लाह खान,अबूसोफियन खान मण्डलीय टीम का हिस्सा बने। तथा अंडर- 17 में सात खिलाड़ी मोहम्मद फैजान खान, आरिफ खान, मोहम्मद तौसीफ अंसारी, मोहम्मद रेहान खान, आमिर खान , रोशन अली, साहिल कुरैशी।

शामिल है l इण्टर कॉलेज बारा के खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय बारा इण्टर कॉलेज शारीरिक शिक्षक हिमांशु सिंह को दिया जा रहा है। उनके मार्ग दर्शन में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक पासिंग डिफेंस और गोलकीपिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है

इन 13 खिलाड़ियों के मण्डलीय टीम में चयन से बारा इण्टर कॉलेज बारा परिवार में हर्ष का माहौल है। शारीरीक शिक्षक हिमांशु सिंह ने खिलाड़ियों की प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया।

 

रिपोर्ट: विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई