राजातालाब/वाराणसी
पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचण्डी में सोमवार शाम मानव सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। ग्राम प्रधान विजय गुप्ता के नेतृत्व में महिला उत्थान समिति द्वारा लगाए गए निशुल्क प्याऊ शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा पहुंचे और स्वयं पंचकोशी यात्रियों को पानी पिलाकर सेवा भाव का संदेश दिया।
भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यात्रियों की सेवा कर रहे लोगों की सराहना करते हुए राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि “पंचकोशी यात्रियों की सेवा करना भगवान की पूजा के बराबर पुण्य फल देने वाला कार्य है।” उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे मानवता मजबूत होती है।

इस दौरान ग्राम प्रधान विजय गुप्ता और विनय पांडेय ने राज्य मंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवीण सिंह गौतम, गौरव पटेल, मधु शर्मा पांडे, अजय विश्वकर्मा, राजू प्रजापति, रामचंद्र गौतम, अनिरुद्ध विश्वकर्मा, ललित कुमार, चुन्नीलाल, विजय पांडेय एडवोकेट, विनय उपाध्याय एडवोकेट, लालू राय, जय हिन्द और सीताराम पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।पंचकोशी यात्रियों के लिए लगाए गए इस निशुल्क प्याऊ शिविर की स्थानीय लोगों ने भी जमकर सराहना की।









Users Today : 58
Users This Year : 24000
Total Users : 36593
Views Today : 158
Total views : 71974