राष्ट्रपति का आज शिमला दौरा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से शिमला की यात्रा पर रहेंगी। उनकी यह यात्रा 2 मई तक चलेगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति शिमला, छराबड़ा, पालमपुर और लाहौल क्षेत्र में विभिन्न आधिकारिक व औपचारिक आयोजनों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 29 अप्रैल को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगी। 30 अप्रैल को पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इस दौरान वह मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां और पदक प्रदान करेंगी। 30 अप्रैल को ही राष्ट्रपति का आर्मी ट्रेनिंग कमांड शिमला का दौरा भी प्रस्तावित है। यहां वह सेना की प्रशिक्षण गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई