वाराणसी न्यूज :-
खेल जगत के लिए यह बड़े गर्व का विषय रहा कि KVN बैडमिंटन एकेडमी द्वारा रोहनिया के मिसिरपुर में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (DBA) के सहयोग से जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न एकेडमी एवं स्कूलों से आए हुए बच्चे एवं बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में कुल 181 खिलाड़ियों को जीतने की खुशी में ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ गोल्ड मेडल दिया गया। यह टूर्नामेंट 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक आयोजित हुआ जिसका समापन रविवार किया गया। यह टूर्नामेंट एकदम सुचारू और अनुशासित रूप से संपन्न हो सका।

कुशल नेतृत्व और प्रबंधन के लिए, KVN बैडमिंटन एकेडमी के चेयरमैन दीपक सिंह , उनके सहयोगी मृदुलैश त्रिपाठी, और DBA के सचिव नागेंद्र सिंह को इस शानदार आयोजन के लिए क्षेत्रीय लोगों ने बहुत-बहुत बधाई दिया। आप तीनों के कुशल नेतृत्व और आपकी पूरी टीम की कड़ी मेहनत ने वाराणसी जनपद के सभी खिलाड़ियों को एक उच्च स्तरीय मंच प्रदान किया है।











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521