प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दिन में करीब 2 बजे दो दिनी प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। वह काशीवासियों को 6332.08 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे।
रविवार को पीएमओ की हरी झंडी मिलने के बाद प्रशासन ने लोकार्पण और शिलान्यास की सूची जारी कर दी है। मोदी के हाथों 1054.69 करोड़ रुपये से 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5277.39 करोड़ से 113 का शिलान्यास होगा।
इसमें सबसे बड़ी परियोजना गंगा पर 2464.46 करोड़ रुपये से सिग्नेचर ब्रिज है। इसके साथ ही सड़क, पुल, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पेयजल और सीवरेज लाइन के कार्यों का भी शुभारम्भ होने जा रहा है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 7
Users This Year : 24087
Total Users : 36680
Views Today : 8
Total views : 72091