वाराणसी
रामनगर स्थित प्रांतीय सशस्त्र बल (PAC) की 36वीं वाहिनी के परेड ग्राउंड में बुधवार को अनुशासन और जोश का नज़ारा देखने को मिला। आगामी 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भर्ती आरक्षियों के दीक्षांत समारोह की तैयारियों के तहत ग्रैंड रिहर्सल का पूर्व अभ्यास संपन्न हुआ।

इस रिहर्सल परेड की अध्यक्षता वाहिनी के सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने की। परेड के दौरान नव-प्रशिक्षित आरक्षियों ने कदम-से-कदम मिलाकर अपने प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्य समारोह में कोई कमी न रह जाए।

26 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके आरक्षी देश सेवा की शपथ लेंगे और PAC का हिस्सा बनेंगे। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर









Users Today : 120
Users This Year : 24062
Total Users : 36655
Views Today : 242
Total views : 72058