अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना को0देहात पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रांतर्गत ग्राम लोहदीकला के पास से 04 नफर अभियुक्त पप्पू तिवारी पुत्र बद्री प्रसाद तिवारी निवासी लोहदीकलां थाना को0देहात जनपद
मीरजापुर, दीपक बिन्द पुत्र राजकुमार बिन्द निवासी जंगीरोड़ ककरहवां थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, संतोष कुमार गौतम पुत्र कपूर चन्द्र गौतम निवासी भूजवां की चौकी थाना को0देहात जनपद मीरजापुर व राजन उपाध्याय पुत्र रामनारायण उपाध्याय निवासी लोहदी कला थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 140 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 24 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0-189/2026 धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक भरत लाल पाण्डेय, उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव, उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय पुलिस टीम थाना को0देहात शामिल रहे।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव









Users Today : 128
Users This Year : 24070
Total Users : 36663
Views Today : 250
Total views : 72066