भदोही
भदोही शहर के सेराज होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के नवनियुक्त जिला प्रतिनिधि अभिषेक जायसवाल ने अपने दायित्वों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य उनकी नियुक्ति की सूचना देना नहीं, बल्कि उनके पद की जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना है।
अभिषेक जायसवाल ने कहा कि आयोग द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका मुख्य लक्ष्य एससी-एसटी वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनना और उन्हें आयोग तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका कार्य किसी तरह का व्यक्तिगत लाभ या काम करवाना नहीं, बल्कि पीड़ितों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना और न्याय दिलाने की प्रक्रिया को मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय, उत्पीड़न या प्रशासनिक स्तर पर अनदेखी होती है, तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। उनका दायित्व है कि वे हर शिकायत को गंभीरता से लें और उसे संबंधित अधिकारियों व आयोग तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
अभिषेक जायसवाल ने यह भी कहा कि आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि एससी-एसटी वर्ग के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति आयोग के नाम का गलत इस्तेमाल करता है या नियमों का दुरुपयोग करता है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि वे निष्पक्ष रूप से अपने दायित्वों का पालन करेंगे—न तो किसी के साथ गलत होने देंगे और न ही किसी को गलत करने देंगे।
उनका उद्देश्य केवल न्याय व्यवस्था को मजबूत करना और पीड़ितों को सही दिशा में मदद दिलाना है।









Users Today : 120
Users This Year : 24062
Total Users : 36655
Views Today : 242
Total views : 72058